ब्रेकिंग
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरो...

मंदसौर पुलिस द्वारा आक्या लूटकांड का पर्दाफाश, आरोपियों को स्वर्ण आभूषण, दो मोटर सायकले सहित गिरफ्तार किया

Madhya Pardesh//मंदसौर। विनोद कुमार मीना पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा लगातार संपत्ति संबंधि अपराधो के निराकरण एवं अपराधियो की धरपकड की कार्यवाही के निर्देशो के तारतम्य में टी एस बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन मे तत्कालीन थाना प्रभारी दलोदा ऊनि मनोज गर्ग, थाना प्रभारी दलौदा शुभम व्यास व चौकी प्रभारी कचनारा उनि पुर्णिमा सिह तथा टीम द्वारा ग्राम आक्या मे हुई लूट का पर्दाफाश किया गया। तत्कालीन थाना प्रभारी दलोदा ऊनि मनोज गर्ग, थाना प्रभारी दलौदा शुभम व्यास व चौकी प्रभारी कचनारा उनि पुर्णिमा सिह तथा टीम द्वारा ग्राम आक्या मे हुई लूट का पर्दाफाश किया गया।

फरियादी प्रकाश माली निवासी आक्या थाना दलौदा की रिपोर्ट अनुसार को मध्यरात्रि मे अज्ञात चार से पाँच व्यक्तियो द्वारा घर के दरवाजे का नकूचा तोडकर घर मे घुसकर अंदर सो रही फरियादी की पत्नि व बेटी को चाकू दिखाकर डरा धमकाकर जेवरात तथा नगदी लूटे जाने की रिपोर्ट पर से थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 393/2025धारा 309 (4) बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकऱण मे अज्ञात आरोपीयो की पतारसी हेतु वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे अलग अलग टीमो का गठन कर एवं सायबर सेल तकनीकी सहायता प्राप्त कर तथा पूर्व मे व वर्तमान मे हुई नीमच, मन्दसौर, रतलाम की घटित हुई समान घटनाओ के तरीका ए वारदात का अवलोकन कर अलग अलग पुलिस टीमो द्वारा लगभग 100 से अधिक सी सी टी वी केमरो की पतारसी करते हुए उक्त लूट की घटना को अंजाम देने वाले रतलाम नीमच व मन्दसौर व अन्य जिलो व राज्यो के वाटेंड गैंग का पर्दाफाश किया।

स्वर्ण आभूषण, जेवरात 04 सोने के मोती मय मंगलसूत्र, झूमकी (टाप्स), झूमकीदार झेले, 06 सोने के मोती मंगलसूत्र, तथा नगदी 38 हजार रूपये एवं चोरी की गई दो मोटर सायकले किमती 01 लाख रूपये। नोट अन्य चोरी का माल एवं मश्रुका जप्त किया जाना शेष है। आर्यन पिता सुरेश मालवीय जाति बाछडा उम्र 19 वर्ष निवासी हाडी पिपल्या जिला नीमच, जोनी पिता रवि बाछडानिवासी हाडी पिपल्या जिला नीमच, विधि विवादित बालक को गिरफ्तार किया गया।

तत्कालिन थाना प्रभारी उनि मनोज गर्ग, चौकी प्रभारी उनि पुर्णिमा सिह,उनि आर एस पँवार, उनि रितेश नागर एवं सायबर टीम, सउनि मोहम्मद युसुफ मंसूरी,  सउनि सीताराम शर्मा, सउनि अजय चौहान थाना अफजलपुर, प्र आऱ 92 विनोद राठौर, प्र आर 141 राजपाल सिह, प्र आर 173 हरिश यादव, प्र आर 290 जितेन्द्र सिह, प्र आऱ 127 यादवेन्द्र सिह, प्र आर 133 मुकेश भदौरिया, प्र आऱ उमंग शर्मा थाना नई आबादी मन्दसौर, प्र आर 534 मनोहर बैरागी, आर 879 गोपाल, आर 484 युवराज सिह, आर 862 रिंकू, आर 876 सागर शर्मा, आर 739 वीजेन्द्र सिह, आर 316 परिमाल सिह, आर गजेन्द्र सिह, सैनिक 1016 हरिवेन्द्र सिह, सैनिक 1210 यशपाल सिह एवं मन्दसौर, नीमच, रतलाम की विशेष टीम एवं सायबर सेल मन्दसौर की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.