मंदसौर नईआबादी मंदसौर पुलिस द्वारा दो तस्करो को किया गिरफ्तार, आरोपीयो के कब्जे से एमडी पाऊडर एवं डोडाचुरा किया जप्त
Madhya Pardesh//मंदसौर। पुलिस थाना नईआबादी द्वारा 02 तस्करो को किया गिरफ्तार, आरोपीयो के कब्जे से 750 ग्राम एमडी पाऊडर एवं 10 किलोग्राम डोडाचुरा किया गया जप्त, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी की गई जप्त किया। थाना प्रभारी नईआबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व में दो तस्करो को मोटरसाईकल से एमडी पाऊडर एवं डोडाचुरा परिवहन करने के दोरान पकडने में सफलता मिली।
पुलिस ने सीतामऊ रोड पर बंजारी बालाजी मंदिर गेट के पास मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी उमराव सिंह पिता मैहताब सिंह सोंधिया राजपुत उम्र 37 वर्ष निवासी गरडा चौकी चंदवासा थाना शामगढ एवं राजेन्द्र सिंह उर्फ नैपाल सिंह पिता मान सिंह सोंधिया राजपुत उम्र 36 वर्ष निवासी काली तलाई थाना भवानीमंडी राज. के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए अवैध मादक पदार्थ 750 ग्राम एमडी पाऊडर किमती 7 लाख 50 हजार एवं 10 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 20 हजार रुपये मय हिरो पेशन प्लस मोटर सायकल नंबर एमपी14 एमएच 9506 को जप्त कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 228/25 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में उनि कुलदीपसिंह राठौर थाना प्रभारी नई आबादी, व थाना नई आबादी टीम का का सराहनीय योगदान रहा।