ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

दीपावली पर मंदसौर आये डिप्टी सीएम श्री देवड़ा ने नालछा गांव के रास्ते में सीताफल खरीदे, सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी

मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा दीपावली पर्व मंदसौर मे वरिष्ठजनों, कार्यक्रताओं से मिले। इससे पहले दीपावली के पावन पर्व पर सोमवार को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सपरिवार भगवान पशुपतिनाथ मंदिर एवं नालछा माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्हौने कहा दीपावली के शुभ अवसर पर रास्ते में सीताफल खरीदे और साथ ही सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

श्री देव्ड़ा ने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर से नालछा माता मंदिर मार्ग तक सीताफल की बागवानी बहुतायत में की जाती है। स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित ये सीताफल बेहद सुस्वादु होते हैं। इस मार्ग पर फैली इन बागानों की सुगंध, हमारे मेहनतकश किसान बंधुओ की साधना का परिणाम है। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन, आरती और आराधना की। श्री देवड़ा ने भगवान पशुपतिनाथ एवं नालछा माता से पूजन अर्चन कर जिले सहित समूचे प्रदेश के नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह त्योहार हमें समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता के भाव को और प्रगाढ़ करने की प्रेरणा देता है।

डिप्टी सीएम श्री देवड़ा ने कहा मंदसौर की धरती पर जब प्रकृति मुस्कुराती है, तो सीताफल के रूप में मिठास बनकर झरती है। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, श्रद्धालु उपस्थित थे।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.