ब्रेकिंग
एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश में पुलिस ने मंदसौर पुलिस द्वारा 7 किव्टल 22 किग्रा डोडाचुरा पकड़ा/ ... मुख्यमंत्री ने की ब्रह्म ध्वज की स्थापना, नवसंवत्सर पर्व पर सभी के लिए की मंगलकामना- मुख्यमंत्री डॉ.... विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म...

फिर मत कहना वोट चोरी हो गया- फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 हेतु कार्यक्रम प्रचलित है, 24 अक्टूबर 2025 को तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जा रही

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा जिला की नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 हेतु कार्यक्रम प्रचलित है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 08 अक्टूबर 2025 से 24 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 03:00 बजे तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। दावे-आपत्ति आवेदन पत्रों के निराकरण की अंतिम तिथि 04 नबंवर 2025 निर्धारित है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के जिला मुख्यालयों में कांग्रेस ’वोट चोरी’ को लेकर रैलियां निकाल रही हैं। मगर, अब मतदाता सूची में गड़बड़ी का पता निकाय चुनाव की सूची से लगाया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग पर पिछले काफी समय से अनगिनत गंभीर आरोप लगा रही है। कांग्रेस का कहना है कि पूरे देश की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में हेरफेर हुई है। इसी को आधार बनाकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अक्सर ’वोट चोरी’ का लेकर बार बार बोल रहे हैं। मगर अब सच जल्द ही सामने आ जाएगा।

कांग्रेस पार्टी के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में उनका वोट चोरी हो गया था। मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट के परीक्षण करने और दावे आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए लास्ट डेट बढ़ा दी है। सभी पॉलिटिकल पार्टियों के कार्यकर्ता और आम जनता को भी यदि कोई आपत्ति है तो प्रस्तुत कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा 01 जनवरी 2025 की स्थिति में नगरीय निकाय तथा ग्राम पंचायतों (जिन ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य उप निर्वाचन 2025 (पूर्वार्द्ध) हेतु किया जा चुका है उन ग्राम पंचायतों को छोड़कर शेष ग्राम पंचायतों) की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 हेतु कार्यक्रम प्रचलित है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 08 अक्टूबर 2025 से 24 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 03:00 बजे तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। दावे-आपत्ति आवेदन पत्रों के निराकरण की अंतिम तिथि 04 नबंवर 2025 निर्धारित है।

 

मंदसौर की नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही

प्रेक्षक श्री गौतम ने जिले की सभी नगरीय निकायों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण अंतर्गत दावे-आपत्तियों की समीक्षा की
मंदसौर। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा जिला मंदसौर की नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही के प्रेक्षण हेतु भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी कृष्ण मोहन गौतम को प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री गौतम ने अपने जिले के दौरे के दौरान दावे-आपत्तियों की समीक्षा की तथा इस संबंध में निर्वाचन अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन, नये नामों के समावेशन, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा सूची के शुद्धीकरण संबंधी प्रक्रियाओं की समीक्षा की। अपने निरीक्षण के दौरान श्री गौतम ने नगर पालिका नगरी, सीतामऊ, मंदसौर, नगर परिषद पिपल्या मंडी, नारायणगढ़, मल्हारगढ़, भैंसोंदा, भानपुरा, गरोठ, शामगढ़ एवं सुवासरा सहित जिले की अन्य नगरीय निकायों का भी मैदानी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज हो। प्रेक्षक द्वारा कमला नेहरू विद्यालय एवं नूतन विद्यालय में आयोजित स्थानीय निर्वाचन कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, रजिस्टर रखरखाव तथा प्रशिक्षण संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रेक्षक श्री गौतम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की मूल आत्मा है, अतः प्रत्येक स्तर पर इसकी शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने और आमजन को अधिकतम सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित एसडीएम, निर्वाचन से जुड़े कर्मचारी मौजूद थे।

किसी भी व्यक्ति को मतदाता सूची से संबंधित शिकायत हो तो…आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.