ब्रेकिंग
म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प...

गोली लगने से महिला की मौत, नीमच के केंट थाना क्षेत्र मे रिसाला मस्जिद के पास की घटना, ईद से पहले सनसनीखेज वारदात, पुलिस जांच जारी है।

नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच, शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसाला मस्जिद क्षेत्र से गुरुवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। शिक्षक कॉलोनी के पास स्थित एक घर में पारिवारिक विवाद के बीच फायरिंग की घटना हुई, जिसमें तरन्नुम पति नदीम (उम्र लगभग 27 वर्ष) को गोली लग गई। महिला को गंभीर हालत में तत्काल परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग अस्पताल व घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर परिवार के लोग घर में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान घर में रखे कट्टे से अचानक गोली चल गई, जिससे तरन्नुम गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक जांच में ही महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के परिजनों में मातम छा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की। वहीं, जिला अस्पताल में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी नवलसिंह सिसोदिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मामला गोली लगने से महिला की मौत का है, फिलहाल सटीक परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
परिवारजन का कहना है कि गोली चलना आकस्मिक था, लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी और फोरेंसिक टीम से भी मदद ली जाएगी। मृतका तरन्नुम की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच जारी है। @NAi Vidha
Leave A Reply

Your email address will not be published.