ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

वन क्षेत्र में वृक्षारोपण करने, गड्डे खोदने, सीमेंट पोल खरीदने, तारों की जालियां खरीदी मे भारी गड़बड़ीयां, प्रकरण दर्ज हुआ

इन्दौर । मध्यप्रदेश, लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर वन मंडल के एसडीओ के. के. निनामा व अन्य के खिलाफ 27 लाख 86 हजार रुपए की गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह गड़बड़ी 9206 गड्डे कम खोदने के साथ ही वृक्षारोपण करने, सीमेंट पोल खरीदने के साथ ही तारों की जालियों खरीदी की निविदा में की गई है।

लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के अनुसार फरियादी शंकर नाईक ने वन मंडल इंदौर के एसडीओ निनामा की मिली भगत से वन क्षेत्र में भारी अवैध कटाई होने आदि की शिकायत करते हुए लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय इंदौर में आवेदन दिया था। शिकायत सत्यापन हेतु उल्लेखित बिंदुओं की जांच में जांच अधिकारी ने पाया कि वन मंडल, इंदौर ग्राम कम्पेल क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यों में जितनी राशि का भुगतान हुआ उसके अनुसार तार सीमेंट पोल क्रय नहीं किए। साथ ही चैन लिंक जाली के तार डायमीटर स्वीकृत निविदा अनुसार नहीं पाए गए। प्राकृतिक टोपोग्राफी एवं पौधारोपण की अवधि को देखते हुए पौधों की ग्रोथ परिस्थिति अनुसार नहीं हुई। यहां तक कि 9206 फर्जी गड्ढे खोद दिए यानि उक्त गड्डों का बिना खुदे भुगतान कर दिया गया।

स्वीकृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार अनुमानित कुल 27 लाख 86 हजार 454 रूपए का अधिक भुगतान कर उक्त राशि का नुकसान शासन को पहुँचाया। एसपी डॉ. सहाय के अनुसार जांच में एसडीओ निनामा एवं वन परिक्षेत्र सहायक कम्पेल के खिलाफ प्रथमदृष्टया आपराधिक कृत्य पाया गया। जिस पर एसडीओ निनामा, कंपेल क्षेत्र के तत्कालीन वन परिक्षेत्र सहायक तथा अन्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13 (1) ए. 13 (2) एवं भादवि की धारा 120-बी के तहत अपराध दर्ज कर जांच जारी है। @EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.