भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त कर्मयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।