ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

स्वतंत्रता दिवस पर गरिमामय समारोह आयोजित हुआ, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन, पचमढ़ी में किया ध्वजारोहण

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पचमढ़ी स्थित राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, राजभवन सचिवालय के कर्मचारियों से भेंट की और मिष्ठान वितरण किया।

समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी,  नर्मदापुरम संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, आई.जी. मिथलेश कुमार शुक्ला, डी.आई.जी. प्रशांत खरे, राज्यपाल के परिसहाय नरेन्द्र सिंह रावत मेजर श्रेयस दलवी, विधि अधिकारी उमेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के ओ.एस.डी. अरविन्द पुरोहित, विपुल पटेल, राज्यपाल के परिजन, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, स्थानीय स्कूल के विद्यार्थी, स्थानीय प्रशासन एवम् पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राजभवन, पचमढ़ी परिसर में किया पौधारोपण

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पचमढ़ी स्थित राजभवन परिसर में पौधा लगाया। राज्यपाल श्री पटेल ने “एक पेड़- माँ के नाम” अभियान के तहत अपनी माताजी श्रीमती सुखी बेन के नाम पर बेलपत्र का पौधा रोपा। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन, प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, नर्मदापुरम संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, आई.जी. मिथिलेश कुमार शुक्ला उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.