ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त

कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले पर विधानसभा में प्रदर्शन किया।

भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों के आक्रामक तेवर बने हुए है। कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले पर विधानसभा में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक पुलिस जवानों की वर्दी पहनकर पहुंचे थे।

कांग्रेस ने राज्य में पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले का आरोप लगाते हुए विधानसभा परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। कांग्रेस ने इस भर्ती घोटाले को व्यापमं पार्ट-दो बताया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। सिंघार ने आरोप लगाया कि यह घोटाला व्यापम पार्ट दो है और इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को सजा दी जानी चाहिए।उन्होंने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। विधानसभा परिसर में पहुंचे कांग्रेस विधायक कांस्टेबलों की खाकी वर्दी और नेता प्रतिपक्ष सिंघार स्वयं सफेद वर्दी और टोपी लगाए हुए थे। इतना ही नहीं सीटी भी बजा रहे थे। उनकी वर्दी पर नेम प्लेट भी लगी हुई थी।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि नौ लाख लोगों ने कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किए थे, छह लाख युवाओं ने परीक्षा दी थी, मगर ऐसे लोग कांस्टेबल बन गए जिन्होने परीक्षा तक नहीं दी थी। बगैर परीक्षा दिए कांस्टेबल बनने वालों की संख्या आठ सौ से ज्यादा है। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की जाना चाहिए। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और कांग्रेस विधायक नित नए अंदाज में विधानसभा परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते है।

कांग्रेस विधायक कभी हाथ में प्रतीकात्मक तौर पर गिरगिट लेकर विधानसभा पहुंचे थे तो वहीं भैंस के आगे विधायकों ने बीन बजाई थी। कुल मिलाकर कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन लगातार किए जा रहे है।

copy@ khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.