ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मंदसौर में 16 किलोमीटर के रिंग रोड की बहुत जरूरत है, विकास योजना 2041 प्रारूप में सुझाव हेतु फैसिलिटेशन सेंटर बनाए, मास्टर प्लान 2041 के संबंध में बैठक संपन्न

मंदसौर। मंदसौर विकास योजना 2041 प्रारूप में आम लोगों के सुझाव के लिए कलेक्टर कार्यालय सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सांसद, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश विभाग श्रीमती विनीता दरशाम, जिलाधिकारी, ग्राम प्रधान, शहर के आम नागरिक मौजूद थे।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निर्देश दिए कि, मंदसौर विकास योजना 2041 प्रारूप में आम लोगों के अधिक से अधिक सुझाव आए इस हेतु नगर तथा ग्राम निवेश विभाग फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करें। आगामी शुक्रवार तक इसके लिए कैंप भी लगाए तथा अधिक से अधिक लोगों के फीडबैक ले। मास्टर प्लान को सभी लोगों के बीच सर्कुलेट करें। ग्रीन बेल्ट एरिया का प्लान बनाएं। काकड़ क्षेत्र में रोड प्लान करें। रोड के एलाइनमेंट को चेक कराए। बैठक के दौरान सांसद ने कहा कि मास्टर प्लान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र को डिजाइन किया गया है। किस मद में कितनी भूमि चाहिए, इस संबंध में स्पष्ट किया जाए। साथ ही सुझाव के पश्चात एक बेहतरीन मास्टर प्लान तैयार किया जाए। रिंग रोड बहुत ही स्मूथ बने। सभी दूर से कनेक्टिविटी हो।
राज्यसभा सांसद श्री गुर्जर ने कहा कि सभी शहर एवं आसपास की ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति मास्टर प्लान के संबंध में अपने-अपने सुझाव बताएं। मास्टर प्लान के अंतर्गत और क्या बेहतर किया जा सकता है। इस संबंध में सभी अपने फीडबैक प्रदान करें। ड्राफ्ट प्रकाशन से पहले सभी के सुझाव आमंत्रित है, उसके पश्चात ड्राफ्ट का प्रकाशन होगा। विधायक श्री जैन ने कहा कि मंदसौर का मास्टर प्लान मंदसौर का भविष्य तय करेगा। चारों तरफ विकास की अपार संभावना है, जिले का पर्यटन बढ़ेगा, पार्किंग स्थल सभी को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
पूर्व विधायक श्री सिसोदिया ने कहा कि मंदसौर विकास योजना 2041 का मास्टर प्लान हम सभी के विचारों सुझाव से कहीं अधिक बड़ा होना चाहिए। यह मास्टर प्लान मंदसौर का भविष्य का निर्धारण करता है। मंदसौर में रिंग रोड की बहुत जरूरत है, जो की 16 किलोमीटर का है। मास्टर प्लान के तहत इसको भी प्लानिंग में लिया जाए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.