ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ग्वालियर / भिंड। भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र में ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को एएसआई तुलसीराम कोठारी को 15 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मालनपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ एएसआई तुलसीराम कोठारी को एक मारपीट के मामले में नाम हटाने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
ग्वालियर लोकायुक्त एसपी राजेश मिश्रा ने बताया कि फरियादी दिनेश सिंह धाकड़ ने लोकायुक्त ग्वालियर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल को एक पारिवारिक न्योते के दौरान हुए विवाद में उनके पिता और भाई समेत आठ लोगों के खिलाफ मालनपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस केस की विवेचना कर रहे एएसआई तुलसीराम कोठारी ने दिनेश सिंह से उसके पिता और भाई का नाम हटाने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की। बाद में यह राशि 15 हजार में तय हुई।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई। डीएसपी विनोद कुशवाह के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम गठित की गई। बुधवार (7 मई) को लोकायुक्त टीम ने मालनपुर थाने के पीछे बने सरकारी आवास पर छापा मारा, जहां आरोपी एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था।
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, कोठारी ने इनमें से 10 हजार रुपए अपने थाना प्रभारी के लिए और 5 हजार अपने लिए मांगे थे। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है। लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.