ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, 03 आरोपियो को गिरफ्तार

मंदसोर । पुलिस के द्वारा की गई भु माफीयाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, भु माफियाओ द्वारा फरियादी का अपहरण कर डरा धमकाकर करवा ली लाखो की बेशककिमती जमीन अपने नाम, वायडीनगर थाने द्वारा प्रकरण कायम कर किया 03 आरोपियो को गिरफ्तार ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे इसी तारतम्य मे अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन मे संदीपसिंह मँगोलिया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व मे जमीन संबंधी मामले मे फरियादी को धमकी देकर उसकी बेशकीमती जमीन अपने नाम कराने वाले आरोपीगणो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर उनको गिरफ्तार किया गया है !
06-05-2025 को पुलिस अधीक्षक मंदसोर के द्वारा जनशिकायत निराकरण हेतु महाशिविर का आयोजन किया था जिसमे फरियादी मुक्तियार पिता जाँनु अलदाद उम्र 44 साल निवासी मुल्तानपुरा के द्वारा शिकायत की गई कि प्रार्थी के नाम पर मुल्तानपुरा मेन रोड पर करीब सवा बीघा जमीन हे 03-03-2025 को मुल्तानपुरा निवासी परवेज पिता रफीक सुन्नी, मुजफ्फर पिता रफीक सुन्नी तथा उनके साथी मोईन पिता जाकिर दिपलीया निवासी नुरकालोनी मन्दसौर और शोएब पिता अकरम नियारगर निवासी नुरकालोनी मन्दसौर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर जबरन गाडी मे बिठाकर मंदसोर रजिस्ट्री कार्य़ालय ले गये और प्रार्थी के हिस्से की करीब सवा बीघा जमीन जिसकी बाजारु कीमत करीब 60 लाख रुपये हे उसे शोएब पिता अकरम नियारगर के नाम पर करवा ली और प्रार्थी को एक रुपया भी नही दिया मन्दसौर पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर से तत्काल थाना वायडी नगर पर आरोपियो के विरुद्ध अपहरण जान से मारने की धमकी देकर फरियादी की जमीन हथियाने पर आरोपी परवेज पिता रफीक सुन्नी निवासी मुल्तानपुरा, मुजफ्फर पिता रफीक सुन्नी निवासी मुल्तानपुरा, मोईन पिता जाकिर दिपलीया निवासी नुरकालोनी मन्दसौर और शोएब पिता अकरम नियारगर निवासी नुरकालोनी मन्दसौर के विरुद्ध अपराध धारा 308(5), 140 (3),351(2),3(5) बीएनएस का कायम कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर घटना मे प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – 01 परवेज पिता रफीक सुन्नी उम्र 35 साल निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर जिला मंदसोर
02- मुजफ्फर पिता रफीक सुन्नी उम्र 50 निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर जिला मंदसोर
03- मोईन पिता जाकिर दिपलीया उम्र 30 साल निवासी नुरकालोनी नई आबादी थाना कोतवाली जिला मन्दसौर

04 फरार आरोपी– शोएब पिता अकरम नियारगर निवासी नुरकालोनी नई आबादी थाना कोतवाली जिला मन्दसौर
जप्त वाहन – मारुती सुजुकी ब्रेजा RJ 27 CE 9391
सराहनीय कार्यः- निरीक्षक सँदीपसिंह मँगोलिया एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.