ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

मंदसौर एसपी द्वारा आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायते सुनकर किया त्वरित निराकरण

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर समस्त थानों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण हेतु जनशिकायत निवारण महाशिविर का किया गया आयोजन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थानों के थाना प्रभारी अन्य अधिकारियों द्वारा स्वयं आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायते सुनी जाकर किया गया विधिसंगत एवं त्वरित निराकरण।

जनशिकायत निवारण महाशिविर के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करना है उद्देश्य। जनशिकायत निवारण महाशिविर में 50 आवेदकों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को सुना गया जिनमें से 47 सीएम हेल्पलाइन शिकायतो का शिविर में ही संतुष्टीकरण निराकरण करवाया गया। इसके अतिरिक्त 30 जन शिकायतो में कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी के मार्गदर्शन में 06.05.25 को मंदसौर जिले के सभी थानों की जनशिकायत एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनशिकायत निवारण महाशिविर का आयोजन जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर किया गया।

जनशिकायत निवारण महाशिविर का उद्देश्य आमजन एवं सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का त्वरित एवं विधि संगत निराकरण करना है। जनशिकायत निवारण महाशिविर में स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग श्रीमती हेमलता कुरील एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी  के अतिरिक्त जिले के समस्त अनुभागों के अनुभाग अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारी द्वारा स्वयं आमजन को शिकायतों का निराकरण किया गया।

जनशिकायत निवारण महाशिविर में 50 आवेदकों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को सुना गया जिनमें से 47 सीएम हेल्पलाइन शिकायतो का शिविर में निराकरण किया गया एवं इसके अतिरिक्त 30 जनता शिकायतों को समक्ष में सुनी जाकर शिकायत में तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.