ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मंडी उपनिरीक्षक ने रिश्वत की रकम 15 हजार रुपये अपनी जेब में रख ली थी जिसके कारण लोकायुक्त टीम ने उसकी पेंट भी उतरवाई।

भोपाल। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले का है जहां लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक मंडी उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। मंडी उपनिरीक्षक ने रिश्वत की रकम अपनी जेब में रख ली थी जिसके कारण लोकायुक्त टीम ने उसकी पेंट भी उतरवाई।
लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर एक रिश्वतखोर शासकीय सेवक को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने अशोकनगर जिले में की है। जहाँ एक सहायक मंडी उप निरीक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। रिश्वत मंडी लाइसेंस जारी करने के एवज में मांगी गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी।
अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में बुधवार को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने सहायक मंडी उपनिरीक्षक महेन्द्र कनेरिया को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। रिश्वतखोर सहायक मंडी उपनिरीक्षक महेन्द्र कनेरिया ने भाजपा नेता व पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष भूपेन्द्र नारायण द्विवेदी से 20 हजार रूपये की मांग की थी जिसके के बाद सौदा 15 हजार रूपये में तय हुआ था। फरियादी भूपेन्द्र नारायण अपनी पत्नी के नाम से गल्ला खरीदी का लाइसेंस बनवाना चाहते हैं जिसके एवज में सहायक मंडी उपनिरीक्षक महेन्द्र कनेरिया ने उनसे रिश्वत मांगी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.