प्रत्येक जिले में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन-नई लीडरशीप को बढ़ावा-शासन की यह एक अनुठी और अच्छी योजना साबित होगी।
Madhya Pardesh// जिला विकास सलाहकार समिति शासन स्तर पर प्रत्येक जिला मे नई लीडरशीप को बढ़ावा देने जैसा कार्य है, मध्यप्रदेश शासन के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राधेश्याम मारू डॉयरेक्टर रूरल पब्लिक सर्विसेस (एनजीओ) ने कहा की मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व मे वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रत्येक जिले में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन होगा। ये समिति जिले की विकास योजना का रोड मैप तैयार करेगी। इसमें सलाहकार शामिल किए जाएंगे। सलाहकार योजना लागु होने से शासन स्तर पर प्रत्येक जिला मे नई लीडरशीप को बढ़ावा देने जैसा कार्य है। शासन की यह एक अनुठी और अच्छी योजना साबित होगी।