ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

प्रधानमंत्री ने बागेश्वर धाम में बालाजी भगवान के दर्शन किए, कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया

भोपाल। छतरपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी भगवान के दर्शन किए और बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आस्था का यह केंद्र अब आरोग्य का भी केंद्र बनने जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि बहुत कम दिनों में दूसरी बार वीरों की धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि बागेश्वर धाम में अब भजन, भोजन और निरोगी जीवन मिलेगा। उन्होंने यहां पर कुछ नेताओं और विदेशी ताकतों पर निशाना साधा और कहा, कि आजकल कुछ लोग धर्म का मजाक उड़ाते हैं, सनातन और संस्कृति पर कीचड़ उछालते हैं। गुलामी की मानसिकता से ग्रसित ये लोग परंपराओं को तोड़ना ही अपना एजेंडा बना चुके हैं।

बागेश्वर धाम में कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी भोपाल रात विश्राम करेंगे। यहां वे सांसदों की बैठक भी लेंगे। 24 फरवरी को पीएम मोदी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे।

पीएम मोदी ने  देशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.