एमडी, डोडाचूरा अवैध मादक पदार्थ जप्त, मंदसौरजिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन में शहर कोतवाली, भानपुरा 02 थानों द्वारा अलग-अलग कुल 03 प्रकरणों में की गई तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही
शहर कातवाली और भानपुरा थाना क्षेत्र से एमडी, डोडाचूरा जैसे अवैध मादक पदार्थ जप्त,
पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों एवं कारोबार करने वाले तस्करों के विरूद्ध सर्जिकल स्ट्राईक,
Madhya Parde मंदसौर। पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों एवं कारोबार करने वाले तस्करों के विरूद्ध सर्जिकल स्ट्राईक। जिले के शहर कोतवाली, भानपुरा 02 थानों द्वारा अलग-अलग कुल 03 प्रकरणों में की गई तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही, नशे के सौदागरों से एमडी, डोडाचूरा जैसे अवैध मादक पदार्थ किये गये बरामद। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील एवं नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह एवं अ.अ.पु. गरोठ राजाराम धाकड के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते कुल 03 प्रकरणों में कुल 248 ग्राम एमडी ड्रग कीमती 24 लाख 80 हजार रू एवं कुल 20 किलोग्राम डोडाचूरा कीमती 40 हजार रू के साथ कुल 04 अवैध मादक पदार्थ तस्करों को धरदबोचा।
पुष्पेन्द्र सिंह राठौर शहर कोतवाली निरीक्षक ने की ठोस कार्यवाही
थाना कोतवाली द्वारा अवैध मादक पदार्थ के 02 प्रकरणों में कार्यवाही करते कुल 218 ग्राम नशीली एमडी ड्रग एवं करीब 15 किलो ग्राम डोडाचूरा किया जप्त व 03 आरोपी गिरफ्तार तथा थाना भानपुरा द्वारा 01 आरोपी अवैध मादक पदार्थ तस्कर से 30 ग्राम एम.डी. तथा 5 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचूरा व आरोपीगणों के कब्जे से दो मोबाईल, करीब 15 किलोग्राम कीमती 30 हजार डोडाचुरा, 218 ग्राम एमडी तथा 02 दो पहिया वाहन कुल कीमती 24,63,500 रुपये जप्ती मे लिया गया। आरोपी सुरेश गायरी पिता नन्दराम गायरी उम्र 28 साल निवासी रणायरा थाना कालूखेडा जिला रतलाम, प्रहलाद पिता बद्रीलाल कुमावत उम्र 27 साल निवासी ग्राम बेहपुर थाना भावगढ जिला मंदसौर इनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुल 10 किलोग्राम डोडाचुरा व 65 ग्राम एमडी जप्त की है एवं एक अन्य प्रकरण में आरोपी जानकीलाल पाटीदार पिता राधेश्याम पाटीदार निवासी ग्राम रणायरा थाना कालुखेडा जिला रतलाम से नशीला पदार्थ 153 ग्राम एमडी व 05 किलो ग्राम डोडाचूरा जप्त किया गया।
राजस्थान के तस्कर से 3 लाख 20 हजार का मादक पदार्थ पकड़ा
भानपुरा के लेदी चौराहा से संधारा मैन रोड पर अवैध मादक पदार्थ एम.डी. तथा डोडाचूरा के संबंध में मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते आरोपी अनिल पिता प्रभुलाल जाति सुतार उम्र 31 साल निवासी मोयाखेडा थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड राजस्थान को अवैध मादक पदार्थ 30 ग्राम एम.डी. तथा 05 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचुरा कुल किमती 3,20,000 सहित आरोपी को गिरफ्तार कर थाना भानपुरा पर धारा 8/ 22, 15, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से अवैध मादक मादक पदार्थ एम.डी. 30 ग्राम किमती 300000 रूपये, पीसा हुआ डोडाचूरा 05 किग्रा किमती 10000 रूपये तथा एक एंड्रॉईड मोबाईल फोन सेमसंग कम्पनी का किमती 10000 रूपये कुल किमती 320000 रूपये जप्ती मे लिया गया।
तस्करों को पकड़ने मे इनका रहा सराहिनय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शहर कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम एवं पुलिस थाना भानपुरा से निरीक्षक आर.सी. दांगी उनि जोरसिंह डामोर, सउनि औकारसिंह ठाकुर, प्रआर 794 दुर्गाशकर मीणा, आर 935 निलेश तोमर, आर 727 जीवन जयपाल, चालक आर 688 पंकज राव कदम, आर 764 दिनेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।