ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में सेवारत पुल‍सिकर्म‍यिं की प्रशंसा की, करोड़ों श्रद्धालुओं का द‍िल जीत ल‍िया

भोपाल/छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रव‍िवार को छतरपुर स्‍थि‍त बागेश्‍वर धाम में एक सभा को संबोध‍ित करते हुए प्रयागराज महाकुंभ में सेवारत स्‍वच्‍छताकर्म‍ियों व पुल‍िसकर्म‍ियों की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‍ि महाकुंभ में सेवा दे रहे स्‍वच्‍छताकर्म‍ियों ने एक साधक की भांत‍ि सेवा दी है। वहां जाने वाला हर एक श्रद्धालु उनकी सेवा भावना, उनकी साधना की प्रशंसा कर रहा है। वे ज‍िस मनोवेग और साधक की भांत‍ि अपने कर्तव्‍यों का न‍िर्वहन कर रहे हैं, वह अतुलनीय है। उनकी साधना के कारण ही महाकुंभ का इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्‍न होने की ओर अग्रसर है। पीएम ने कहा क‍ि अपने स्‍वच्‍छता भाइयों की सेवा की ज‍ितनी भी सराहना की जाए कम है। वे साधुवाद के पात्र हैं।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में चौबीसों घंटे सेवा दे रहे पुल‍िसकर्म‍ियों की भी सराहना की। पीएम ने कहा क‍ि पुल‍िसकर्म‍ियों ने अपनी सेवा से देश व दुन‍िया से महाकुंभ में पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं का द‍िल जीत ल‍िया है। उन्‍होंने करोड़ों लोगों को ज‍िस प्रकार संभाला व प्रशंसनीय है। पीएम ने कहा क‍ि महाकुंभ पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं में से क‍िसी को भी पुल‍िसकर्म‍ियों से कोई श‍िकायत नहीं है। महाकुंभ में तैनात पुलि‍सकर्म‍ियों ने अपने आचरण, व्‍यवहार व सेवा भावना से देश की कोट‍ि-कोट‍ि जनता को अपना मुरीद बना ल‍िया है। महाकुंभ पहुंचने वाले श्रद्धालु पुल‍िसकर्म‍ियों की सराहना करते नहीं थकते।

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्‍वर धाम में 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी है। यह संस्थान कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए समर्पित होगा और दावा है इससे पूरा बुंदेलखंड क्षेत्र लाभान्वित होगा। पीएम मोदी दो माह में दूसरी बार बुंदेलखंड आए हैं। इससे पहले वह प‍िछले साल 25 द‍िसंबर को यहां आए थे। तब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया था। News Copy@khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.