ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मध्य प्रदेश में कक्षा 5 और 8 वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी, परीक्षा व्यवस्था को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश

भोपाल। 22 फरवरी 25/ राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। प्रदेश की समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त आशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ डाईस कोड प्राप्त मदरसों में वार्षिक परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होंगी। सत्र 2024-25 की यह परीक्षाएँ 5 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा की व्यवस्था को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आवश्यक निर्देश जारी किये हैं।
कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा का पहला प्रश्न-पत्र 24 फरवरी को होगा और अंतिम प्रश्न-पत्र एक मार्च 2025 को होगा। प्रश्न-पत्र निर्धारित समय-सारणी के अनुसार दोपहर 2 से शाम 4ः30 बजे तक होगा। कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा का प्रश्न-पत्र 24 फरवरी को और अंतिम प्रश्न-पत्र 5 मार्च 2025 को होगा ।
दिशा-निर्देश
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य शिक्षा केन्द्र ने परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला कलेक्टर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। निर्देशों में कहा गया है कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रावधान अनुसार निःशक्त विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाये। परीक्षा की समय-सारणी की जानकारी शालाओं को भी भेजी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.