ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर प्रयागराज से वापस आ रही ट्रैवलर और ट्रक की भीषण सड़क दुर्घटना में आंध्रप्रदेश राज्य के तीर्थयात्रियों की हादसे में सात लोगों की मौत हुई

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार की सुबह कुंभ यात्रियों का वाहन एक ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर मंगलवार को प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैवलर वाहन गलत साइड से चल रहे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद दो अन्य कारें भी इस हादसे की चपेट में आईं। ट्रैवलर वाहन में सवार सात लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।
बताया गया है कि यह हादसा सिहोरा गांव के पास हुआ है। ट्रैवलर वाहन में सवार लोग प्रयागराज से लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से गलत साइड पर चल रहे ट्रक से श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर हो गई। ट्रैवलर वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, ट्रैवलर वाहन के पीछे चल रही कार भी हादसे का शिकार हुई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। हादसे का शिकार हुए लोग आंध्र प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जो ट्रैवलर वाहन हादसे का शिकार हुआ है, उसका नंबर आंध्र प्रदेश का है। इस वाहन में सवार लोग भी आंध्र प्रदेश के निवासी हैं। वहीं, ट्रैवलर वाहन के पीछे चल रही कार भी दुर्घटनाग्रस्त हुई, लेकिन एयर बैग की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
इस हादसे पर सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, “जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर प्रयागराज से वापस आ रही ट्रैवलर और ट्रक की भीषण सड़क दुर्घटना में आंध्रप्रदेश राज्य के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत ही दुखद है, मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
“जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि घायलों का समुचित उपचार एवं सभी मृतकों के परिजनों से संपर्क कर पार्थिव देह को पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” Copy@ Khask Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.