ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...

लोकायुक्त पुलिस द्वारा नरसिंहपुर के सीएमएचओ को गुरुवार दोपहर 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया

भोपाल। मध्यप्रदेश, लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने नरसिंहपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष प्रकाश सिंह को गुरुवार दोपहर 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत करेली में पदस्थ महिला डॉक्टर अपूर्वा श्रीवास्तव की सैलरी और छुट्टियों को मंजूरी देने के एवज में मांगी गई थी।
लोकायुक्त टीम के अनुसार, रिश्वत की मांग मुख्य आरोपी डॉ. आशीष प्रकाश सिंह ने कंप्यूटर ऑपरेटर दीपिका नामदेव के माध्यम से की थी। इसके चलते महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को भी सह आरोपी बनाया गया है।
लोकायुक्त टीम जबलपुर की उप अधीक्षक सुरेखा परमार ने बताया कि करेली तहसील में पदस्थ डॉक्टर अपूर्णा श्रीवास्तव ने शिकायत की थी कि उनका वेतन निकालने के बदले में 5,000 रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त जबलपुर की टीम योजना बनाकर नरसिंहपुर के सीएमएचओ कार्यालय पहुंची।

इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर डॉ. सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

लोकायुक्त टीम ने डॉ. एपी सिंह और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या और भी कर्मचारी या अधिकारी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। डॉ. सिंह के खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया है। लोकायुक्त ने इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर दीपिका नामदेव को आरोपी बनाया गया है। इन दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.