ब्रेकिंग
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरो...

दो बीईई एवं तीन एएनएम निलंबित, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के क्रियान्वयन में लापरवाही पर राजगढ कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राजगढ। मध्यप्रदेष, राजगढ़, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर जिले में पदस्थ दो बीईई एवं तीन एनएनएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि हासिल नहीं होने एवं सौंपे हुए दायित्वों को समय पर सम्पादित नहीं किए जाने पर सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र पचोर में पदस्थ बीईई श्रीमती उषा शर्मा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुजनेर में पदस्थ बीईई श्रीमती भावना मेवाडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
इसी तरह गर्भवती माताओं एवं बच्चों का टीकाकरण कार्य करने मे लापरवाही करने, सौंपे गए कार्य दायित्वों को समय पर संपादित नहीं करने पर उपस्वास्थ्य केन्द्र पोलखेडा विकासखण्ड जीरापुर में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कर्ता श्रीमती कृष्णा गोवर, उपस्वास्थ्य केन्द्र सेमलापुरा विकासखण्ड खिलचीपुर में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कर्ता श्रीमति सुनिता मेवाडे एवं प्रथामिक स्वस्थ्य केन्द्र ढाबला विकासखण्ड नरसिंहगढ में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कर्ता श्रीमती जानकी रूहेला को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गय है। निलंबन अवधि मे उक्त कर्मचारियों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.