ब्रेकिंग
अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी...

खाद की कमी के कारण नकली एवं मिलावटी खाद बाजार में महंगे दामों पर बेची जा रही है

भोपाल । मध्य प्रदेश में दिनों दिन खाद का संकट गहराता जा रहा है।छतरपुर, जबलपुर जिले में हजारों किसान डीएपी लेने के लिए जगह-जगह चक्कर काट रहे हैं। जबलपुर, सिहोरा और अन्य ब्लॉक में किसानों के बीच में भारी रोष देखने को मिल रहा है। किसान संगठनों द्वारा खाद की कालाबाजारी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। खाद की कमी के कारण नकली एवं मिलावटी खाद बाजार में महंगे दामों पर बेची जा रही है। मध्य प्रदेश के अंचल, शिवपुरी, मुरैना, मंदसौर सीहोर सहित लगभग दो दर्जन जिलों में किसानों की लंबी-लंबी लाइने लगी हैं। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने के कारण बोनी प्रभावित हो रही है। जिसके कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसा लगता है कि इस बार बोनी का रकवा पिछले साल की तुलना में कम होगा। पिछले कई दिनों से प्रदेश के लगभग हर जिले से खाद की कमी को लेकर किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने तथा नकली खाद बेचे जाने की सूचनायें लगातार आ रही हैं।

छतरपुर में खाद लेने के लिए किसानों के बीच में एक कर्मचारी द्वारा कूपन की पर्ची फेंकने के कारण भगदड़ मच गई। इस भगदड में दो किसान घायल हो गए। एमपी एग्रो के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद सिसोदिया और अन्य कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर किसानों की भीड़ लगी हुई थी एक कर्मचारी ने कूपन की पर्चियां किसानो की भीड़ के सामने फेंक दी कूपन की पर्चियां लेने के लिए किसानों में भगदड़ मच गई। कई किसान कुचल गए। बाद में कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया राज्य सरकार द्वारा लगातार अधिक से अधिक खाद लाने के प्रयास किये जा रहे है। केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने के कारण मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में किसानों में भारी रोष है। जगह-जगह पर प्रदर्शन हो रहे हैं। @C

Leave A Reply

Your email address will not be published.