ब्रेकिंग
अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी...

अवैध प्रेम संबंधों के चलते प्रेमी ने की प्रेमिका के पति की हत्या, सरदार सिंह के हत्यारें आरोपी राजेन्द्रसिंह व प्रधानसिंह को गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, सुवासरा मे सरदारसिंह का गला घोंट कर हत्या वाली घटना का संक्षिप्त विवरण- 27 अक्टुबंर 2024 को सूचनाकर्ता दशरथसिंह पिता गोविन्दसिंह सौंधिया राजपुत निवासी तरनोद ने थाना सुवासरा पर सूचना दिया था कि उसके गांव के सरदारसिंह पिता प्रतापसिंह के नाती निरजसिंह पिता बगदुसिंह निवासी तरनोद की मृत्यु हो गई है। इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अभिषेक आनन्द के द्वारा थाना सुवासरा पर हुई अंध हत्या की घटना के अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी कर शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी के लिये निर्देशित किया गया था, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील एवं SDOP सीतामउ निकितासिंह के कुशल मार्गदर्शन थाना सुवासरा पर मर्ग क्रमांक 51/24 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबध्द कर जांच मे लिया गया दौराने मर्ग जांच के साक्षियों के कथनो एवं मृतक की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार से मृतक निरजसिंह की मृत्यु उसका किसी अज्ञात व्यक्ति के व्दारा उसका गला घोंटकर की गई है जो थाना सुवासरा पर अज्ञात व्यक्ति के विरुध्द अपराध कांक 294/24 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना सुवासरा पर हुई अंध हत्या की घटना के अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी कर शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी के लिये निर्देशित किया गया था, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील एवं सीतामउ निकितासिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक कमलेश प्रजापति ने थाना स्तर पर टीम गठित कर अंध हत्या के अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। थाना सुवासरा की टीम के व्दारा प्रकरण से संबंधित एक एक कडी जोडते हुए तकनिकी एवं मनोवेज्ञानिक तरिके से अज्ञात आरोपीयो की तलाश पतारसी की गई। प्रकरण मे लगातार संदेह होने पर साक्षियो से एवं घटना स्थल के आस पास के लोगो से पुछताछ की गई। सुवासरा पुलिस टीम के व्दारा प्रकरण की विवेचना लगातार करने पर कड़ी जोडते जोडते संदेही राजेन्द्रसिंह से सघनता से पुछताछ की गई जो राजेन्द्रसिंह के व्दारा मृतक निरजसिंह की पत्नि से अवैध संबंध होना स्वीकार किया गया तथा मृतक निरजसिंह व उसके परिवार को यह बात पता चलने पर राजेन्द्रसिंह का झगडा मृतक से होना बताया गया। इसी रंजिश को लेकर आरोपी राजेन्द्रसिंह ने मृतक निरजसिंह को उसके साथी की कार में बिठाकर मृतक निरजसिंह का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद राजेन्द्रसिंह ने मृतक निरजसिंह की लाश को पप्पुसिंह के खेत में फेंक दी थी। प्रकरण में आरोपी राजेन्द्रसिंह पिता हरपालसिंह सौंधिया राजपुत उम्र 27 वर्ष निवासी तरनोद व प्रधानसिंह पिता बालुसिंह सौंधिया राजपुत उम्र 24 वर्ष निवासी निपानिया को सुवासरा पुलिस व्दारा गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग की बलेनो कार क्रमांक एमपी 13 जेड 3262 को आरोपी प्रधानसिंह के कब्जे से जप्त कर लिया गया है। प्रकरण मे आरोपीयो से ओर भी पुछताछ के लिये पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.