ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

छात्राएं वाहनों में यात्रा करती है उनमें आवश्यक रूप से महिला अटेंडर उपलब्ध हो, पुलिस की स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के लिए मंदसौर शहर के स्कूल प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

मंदसौर। मध्यप्रदेश, पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर मंदसौर शहर के समस्त शासकीय अशासकीय स्कूल के संचालक प्रधान अध्यापक तथा प्रतिनिधियों की बैठक ली गई ।

बैठक का मुख्य विषय विद्यालय द्वारा चलने वाली बसों तथा निजी रूप से चलने वाले ऑटो रिक्शा मैजिक वाहनों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित था ।
मा. सर्वोच्च न्यायालय तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) , मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित गाइडलाइन से पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा सभी स्कूल कॉलेज से आए प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया तथा हिदायत दी गई कि उक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जावे ।
स्कूल वाहनों में जीपीएस, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड लिमिट डिवाइस आदि की उपलब्धता सुनिश्चित हो। स्कूल वाहन में ड्राइवर कंडक्टर की आपराधिक पृष्ठभूमि ना हो इसके लिए उनका आवश्यक रूप से विद्यालय चरित्र सत्यापन रूप से करवाए, जिन वाहनों में छात्राएं यात्रा करती है उनमें आवश्यक रूप से महिला अटेंडर उपलब्ध हो, केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट द्वारा आवश्यक सभी दस्तावेज यथा रजिस्ट्रेशन फिटनेस आदि हो ।
निर्देशों के अनुरूप यदि किसी स्कूल वाहन में कमी हो तो अतिशीघ्र पूर्ण करवाई जाए ।
कई स्कूलों में निजी ऑटो रिक्शा मैजिक द्वारा छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है ऐसे ऑटो रिक्शा मैजिक वाहन का रिकॉर्ड विद्यालय आवश्यक रूप से रखें तथा उनके वाहन चालकों तथा मालिक के चरित्र सत्यापन तथा वाहन दस्तावेजों की जांच के लिए आवश्यक दस्तावेज अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा जिला पुलिस मंदसौर को उपलब्ध करवाए ।
बैठक में विभिन्न विद्यालय से नामित प्रतिनिधीकरण तथा नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, यातायात प्रभारी मनोज कुमार सोलंकी, सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र डाबी, प्लानिंग अधिकारी दिलीप मुजावदिया, एनसीसी अधिकारी विजय सिंह पुरावत, जितेंद्र कनौजिया उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.