ब्रेकिंग
पिपलिया मंडी पुलिस द्वारा जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व नकदी जब्त भानपुरा पुलिस की कार्रवाई- अवैध मछली पकड़ने, मारपीट और सट्टा लिखते आरोपी पर प्रकरण दर्ज मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, इंदौर संभागायुक्त सहित छह जिलों के... पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म...

हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम दिव्यांगों की मदद कर रहे हैं- प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया, प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने संजय गांधी उद्यान मंदसौर में दिव्यांगों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए

Madhya pardesh//मंदसौर। महिला बाल विकास विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने संजय गांधी उद्यान में दिव्यांगों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए। सहायक उपकरण वितरण अवसर पर प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा कहा गया कि दिव्यांगों को उपकरण वितरण करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात हैं। सरकार निरंतर दिव्यांगों की मदद कर रही है। जिस तरह से सरकार दिव्यांगों की लगातार मदद कर रही हैं। ऐसे प्रयास आगे भी इसी तरह की कोशिश लगातार करती रहेगी।

इस अवसर पर दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, हेलमेट, कान में सुनने की मशीन इत्यादि प्रदान की गई। कुल 121 दिव्यांगों को 221 तरह के उपकरण प्रदान किए गए। ऐसे दिव्यांग व्यक्ति जिनका एक से अधिक उपकरण की आवश्यकता थी, उनको दो-दो उपकरण भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक विपिन जैन, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, नानालाल अटोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, मुकेश काला, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत  राजेश कुमार जैन सहित अन्य सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.