ब्रेकिंग
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...

बुजुर्ग किसान की लोटन यात्रा, मंदसौर- सहायक ग्रेड-3 श्री विजयवर्गीय को कलेक्टर श्री यादव ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित,

बुजुर्ग किसान की लोटन यात्रा मे संवेदनशीलता एवं मानवीयता को नजरअंदाज करने वालें की पर हुई कार्यवाही
Madhya Pardesh//मंदसौर। मध्यप्रदेश, कलेक्टर की जनसुनवाई मे बुजुर्ग किसान लौटन यात्रा करते हुए पहूॅचने का मामला देश, प्रदेश स्तर पर सुर्खियों मे आने के बाद अब  कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव ने सहायक ग्रेड-3 राजेश विजयवर्गीय को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित है।
16 जुलाई को जन-सुनवाई के दौरान आवेदक शंकरलाल पिता फुलचंद निवासी साखतली तहसील सीतामऊ द्वारा भूमि संबंधी आवेदन को प्रस्तुत करने हेतु जन-सुनवाई कक्ष में आने के लिए लोट लगाकर सभाकक्ष तक लोटते हुए आए। सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो में राजेश विजयवर्गीय, सहायक ग्रेड-3, हाथकरघा विभाग, मन्दसौर आवेदक को देखते हुए उसके साथ साथ चल रहे हैं। एक शासकीय सेवक होने के नाते श्री विजयवर्गीय का यह कर्तव्य था कि वे आवेदक को न सिर्फ ऐसा करने से रोकते बल्कि उसे उठाकर अपने साथ कलेक्टर के समक्ष लेकर आते, किन्तु इन्होने ऐसा नही करते हुए उसे देखते हुए अनभिज्ञ बनते हुए अपनी असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिना आवेदक की समस्या जाने सभाकक्ष में आकर बैठ गए। जबकि श्री विजयवर्गीय विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए जन-सुनवाई में उपस्थित थे। यह उल्लेखनीय है कि प्रत्येक शासकीय सेवक से यह अपेक्षा की जाती है कि वह ऐसे मामलों में संवेदनशीलता एवं मानवीयता का परिचय दें। आवेदक के साथ-साथ चलना, उसे रोकने हेतु कोई प्रयास न करना श्री विजयवर्गीय की शासकीय सेवक के दायित्वों, कर्तव्य के प्रति असंवेदनशीलता, लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है। जिससे प्रशासन की छवि धूमिल हुई है।
राजेश विजयवर्गीय, सहायक ग्रेड-3, हाथकरघा विभाग, मन्दसौर को कर्तव्यों के निवर्हन में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने के कारण म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 की धारा 09 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत मन्दसौर रहेगा। निलंबन अवधि में राजेश विजयवर्गीय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.