ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मध्य प्रदेश के सभी 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। भोपाल मौसम केंद्र ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा वर्षा उज्जैन में देखने को मिली है। फिलहाल मौसम की जो स्थिति देखने को मिल रही है, उसके हिसाब से अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
उन्होंने आगे बताया कि राज्य से होकर गुजर रही ट्रफ लाइन, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया एक्टिव हैं। ये तीनों सिस्टम मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बना रहे हैं। अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश में भारी बारिश होगी। जिसके कारण मध्य प्रदेश के सभी 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव क्षेत्र मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी इलाके और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर शिफ्ट हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम प्रणाली थोड़ा कमजोर होने के कारण मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बढ़ने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.