ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मंदसौर सुशासन कार्यालय में बुजुर्ग किसान ने लोट लगाने वाले मामले मे कलेक्टर ने कहा -1/2 भूमि पर स्वयं आवेदक काबिज है, किसी भी व्यक्ति/भू माफिया द्वारा आवेदक की जमीन पर कोई कब्ज़ा नहीं किया

बुजुर्ग किसान ने लोट लगाने वाले मामले मे कलेक्टर ने कहा आवेदक शंकर लाल पिता फूलचंद की 1/2 भूमि पर स्वयं आवेदक काबिज है, प्रशासन ने सहानुभूति पूर्वक आवेदन लिया तथा मामले को सुना

वस्तुस्थिति के आधार पर किसी भी व्यक्ति/भू माफिया द्वारा आवेदक की जमीन पर कोई कब्ज़ा नहीं किया है

Madhya Pardesh//मंदसौर। आवेदक शंकर लाल पिता फूलचंद द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिला प्रशासन को आवेदन दिया गया। प्रशासन ने सहानुभूति पूर्वक आवेदन लिया तथा मामले को सुना। आवेदन के संबंध में आगामी कार्यवाही तुरंत गति से की गई।उक्त आवेदन का परीक्षण करवाया गया।
परीक्षण के बाद आवेदन के संबंध में संबंध में वस्तु स्थिति यह है कि ग्राम सुरखेड़ा स्थित भूमि सर्वे नंबर 604 एवं 625 कुल रकबा 3.52 हेक्टर संयुक्त खातेदार शंकर लाल अनोखी लाल भगवान बाई रेशमबाई पिता फूलचंद 1/2 एवं संपतबाई बेवा घासीराम कारूलाल रामलाल प्रभु लाल मांगी बाई पार्वती बाई पिता घासी हिस्सा 1/2 पर दर्ज रही।

जिसमें से सह खातेदार संपतबाई इत्यादि द्वारा 2010 में अपने हिस्से की भूमि अश्विन पिता नारायण देशमुख को विक्रय की गई। तथा उक्त भूमि पर क्रेता अश्विन द्वारा कब्ज़ा नहीं लिया गया।

यहां यह तथ्य उल्लेखनीय है कि आवेदक शंकर लाल पिता फूलचंद द्वारा 1/2 भूमि जो कि आवेदक के हिस्से की है उस पर वर्तमान में काबिज है एवं सह खातेदार संपतबाई इत्यादि द्वारा जो भूमि 2010 में विक्रय की गई थी उक्त भूमि पर भी शंकर लाल पिता फूलचंद का कब्जा आज दिनांक तक है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतामऊ द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन एवं वस्तुस्थिति के आधार पर किसी भी व्यक्ति/भू माफिया द्वारा आवेदक शंकरलाल पिता फूलचंद की जमीन पर कब्ज़ा नहीं किया जा रहा।

यदि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा उस पर प्रशासन द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

ज्ञात हो मंगलवार 16 जुलाई 2024 को मंदसौर सुशासन कार्यालय में 65 वर्ष बुजुर्ग किसान ने 14 साल से जनसुनवाई नही होने से मंगलवार को लोटन यात्रा निकालकर न्याय की गुहार लगाई। बुजुर्ग का आरोप है की उसकी जमीन पर कलेक्टर ऑफिस के बाबू का कब्जा है। पिड़ित बुजुर्ग किसान की माने तो वह 2010 से अपनी जमीन की लड़ाई लड़ रहा है पर कोई सुनवाई नहीं होती। वह 25 से ज्यादा बार जनसुनवाई में आवेदन दें चुका है।

इनका यह कहना– जनसुनवाई के दौरान आवेदक शंकर लाल पिता फूलचंद द्वारा आवेदन दिया गया था। इनकी 1/2 भूमि पर स्वयं का कब्जा है। उक्त संबंध में कोई कार्यवाही लंबित नहीं है- कलेक्टर दिलीप कुमार मंदसौर मध्यप्रदेश ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.