ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

मंदसौर पुलिस ने गौवंश तस्कर रहीम डंडु को केन्द्रीय जेल इंदौर दाखिल किया गया

नीमच, बडवानी, बुरहानपुर एवं राजस्थान के जिला चित्तौडगढ, टोंक, झालावाड एवं उ0प्र0 के हापुड जिले में गोवंश तस्करी के अपराध
Madhya Pardesh//मंदसौर। निवासरत गोवंश तस्करी में संलिप्त आरोपियों को सूचीबद्ध कर उनके अपराधिक मामलों को अद्यतन कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता से जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त कार्यवाही का जिला स्तरीय पर्यवेक्षण गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा किया जा रहा है।

गोवंश तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ के मार्गदर्शन में उनि नितिन कुमावत इंचार्ज थाना प्रभारी पिपलियामंडी द्वारा आदतन गोवंश तस्कर रहीम पिता शब्बीर डंडु उम्र 42 वर्ष निवासी नई आबादी बोतलगंज के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए 1980 के तहत कार्यवाही कर प्रतिवेदन जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर के माध्यम से दिलीप यादव जिला दण्डाधिकारी मंदसौर को प्रेषित किया गया था,जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए 1980 के तहत निरोधात्मक आदेश पारित किया गया है। उक्त निरोधात्मक आदेश के पालन में जिला जेल मंदसौर में निरूद्ध आरोपी रहीम पिता शब्बीर डंडु को जिला जेल मंदसौर से केन्द्रीय जेल इंदौर दाखिल किया गया है। नरेन्द्र सोलंकी

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ के मार्गदर्शन में सूचीबद्ध गोवंश तस्करी में संलिप्त अपराधियों के अपराधिक रिकार्ड को अद्यतन किया जा रहा है। रहीम पिता शब्बीर डंडु पर कुल 24 अपराध पंजीबद्ध है जिसमें से 14 अपराध गोवंश तस्करी से संबंधित है, जिसमें मंदसौर एवं म0प्र0 के जिला नीमच, बडवानी, बुरहानपुर एवं राजस्थान के जिला चित्तौडगढ, टोंक, झालावाड एवं उ0प्र0 के हापुड जिले में गोवंश तस्करी के अपराध है। उनि नितिन कुमावत, उनि (एम) चन्द्रशेखर बैरागी पु0अ0 कार्या. मंदसौर, सउनि मोहनलाल वर्मा, सउनि शिवकुमार यादव, आर0 पवन पाटीदार, थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर का सराहनिय कार्य रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.