ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

गरीबों के अनाज कि अवैध कालाबाजारी, मंदसौर एसपी के निर्देशो पर पर टीआई वरुण तिवारी की टीम ने पीकअप सहित 5.49 क्विंटल चावल पकड़ें

Madhya Pardesh//मंदसौर। सम्पुर्ण मंदसौर जिला मे गरीबों के अनाज की अवैध कालाबाजारी धड़ल्ले से निरंतर हो रही है। खा़द्य विभाग हो या सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधिकारी हो सभी शासन से गरीबो को मिलने वाले इस फोकट के अनाज पर अपना हिस्सा वसुली तक सीमित रहते है। कई बार मीडिया मे इस तरह की खबरे आने के बाद भी संबधित अधिकारी संज्ञान नही लेते है। भला हो मंदसौर जागरूक एसपी एवं नई आबादी पलिस थाने के पुलिस का जो पिकअप सहित चावल को चेक कर उचित कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया जिला मंदसौर के द्वारा दिये गये निर्देशो पर कार्यवाही करते एवं अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा वरुण तिवारी थाना प्रभारी थाना नई आबादी के नेतृत्व मे थाना नई आबादी क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल के अवैध परिवहन कि धरपकड में बडी सफलता मिली है। थाना नई आबादी के अंतर्गत 12 जून 2024 को पुलिस द्वारा मुखबीर तंत्र के आधार पर पता चला कि एक बोलेरो पीकअप लोडिंग वाहन मे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल अवैध रुप से परिवहन कर कालाबाजारी की जा रही है। जिस पर से थाना नई आबादी पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए, वाहन चैकिंग के दौरान उक्त वाहन बोलेरो पीकअप रजि क्र एमपी 14 जीबी 0963 को रोका व चैक करते उसमे से अलसी, मैथी व मिट्टी के कट्टो के साथ रखे चावल के 11 कट्टे पाये गये। चावल का कुल वजन 5.49 क्विंटल होना पाया गया। जिस पर वाहन बोलेरो पीकअप रजि क्र एमपी 14 जीबी 0963 के चालक मदन पिता बद्रीलाल सेन उम्र 52 साल निवासी गोवर्धनपुरा तहसील सुवासरा थाना सुवासरा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनिमय 1955 की धारा 3/7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

उक्त कार्यवाही में वरुण तिवारी थाना प्रभारी ऩई आबादी, उनि शंकरसिंह चौहान, प्रआर 72 जीवन राठोर, आर 543 रोहित चाकरे एवं थाना नई आबादी की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.