भोपाल । मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव ने आज भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के शपथग्रहण समारोह में सहभागिता की। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी भी इस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉण् यादव ने प्रधानमंत्री जी से सौजन्य भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉण् यादव ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मांझी से भेंट कर बधाई और मंगलकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री डॉण् यादव ने भुवनेश्वर प्रवास में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉण् मानिक शाह से भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉण् यादव ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट का मुख्यमंत्री द्वय का अभिनंदन किया। डॉण् यादव ने भुवनेश्वर में अन्य प्रांतों से आए प्रमुख जन से भेंट एवं चर्चा की।