ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

चुनाव ड्यूटी के सेवारत कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस एवं ट्राले की टक्कर में एक होमगार्ड जवान की मृत्यु, घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद इंदौर रेफर किया

मंदसौर। मध्यप्रदेश, संसदीय क्षेत्र के मंदसौर जिले के सुवासरा के निकट चुनाव ड्यूटी के सेवारत कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस एवं ट्राले की टक्कर में एक होमगार्ड जवान की मृत्यु एवं कर्मचारियों के घायल होने का दुःखद समाचार मिला |मुतक होमगार्ड जवान मनोहर सिंह पिता प्रभु सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी – खीमाखेडा राजस्थान,राजसमंद बताया ता रहा।

 

सुवासरा मंदसौर रोड पर राठौर कॉलोनी के पास बस और ट्राले की भिड़ंत में चुनावी ड्यूटी से आ रहे हैं, बस में सवार कर्मचारी घायल हो गया थे। घायलों को सुवासरा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया। जिला अस्पताल में घायल कर्मचारी का इलाज चल रहा है।

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने जिला अस्पताल मंदसौर पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल चुनावी कर्मचारियों के हाल-चाल पूछे तथा सिविल सर्जन एवं सीएमएचओ को निर्देश दिए की सभी कर्मचारियों का बेहतर तरीके से इलाज किया जाए।

मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर चौहान द्वारा बताया गया कि, तीनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद इंदौर रेफर किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.