ब्रेकिंग
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे

मतदान बढ़ाने मिलजुलकर करें सभी प्रयास : मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार

भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में मतदान वाले लोकसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकों से चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन तथा प्रदेश के मुरैना एवं राजगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षकों से चर्चा की और सभी तैयारियों की सिलसिलेवार जानकारी ली। श्री कुमार ने कहा कि तीसरे और चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये अतिरिक्त प्रयास किये जाएं। मतदाताओं से सीधा सम्पर्क कर उन्हें वोट करने के लिये प्रेरित करें और उनकी सुविधाओं के व्यापक इंतजाम भी करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने आयोग को अवगत कराया कि प्रदेश में तीसरे चरण में 9 लोकसभा क्षेत्रों में 7 मई को मतदान होना है। यहां बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर वोटर पर्ची बांटकर मतदाताओं से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उनसे वोट करने की अपील की जा रही है। तीसरे चरण के लिये एक मई को और चौथे चरण के लिये 7 मई को सभी मतदान केन्द्रों में “चलें बूथ की ओर’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान व्यापक गतिविधियां की जायेंगी। मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिये हर संभव तरीकों का उपयोग किया जा रहा है। मतदाता वोट करने मतदान केन्द्र तक आयें, इसके लिये समन्वित प्रयास तेजी से किये जा रहे हैं। तीसरे और चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये मतदाताओं की जरूरत के अनुसार हर मतदान केन्द्र में पेयजल, रौशनी, रैम्प, बैंचेस, सुविधा घर और छाया के लिये शामियाना आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मुरैना एवं राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के केन्द्रीय प्रेक्षकों ने भी आयोग को अपना-अपना फीडबैक दिया और मतदान बढ़ाने के लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री तरुण राठी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मतदान जरूर करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की मतदाताओं से अपील

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने मतदाताओं से अपील की है कि सभी मतदान केन्द्रों में छाया, शीतल पेयजल, पंखे, कूलर, रैम्प, दवा, ओआरएस पैकेट आदि की समुचित व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र तक आयें और वोट जरूर करें। यदि मतदाता सूची में नाम है, परंतु वोटर आई.डी. कार्ड नहीं हैं, तो आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता वोट कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.