ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल को समाप्त, लगभग 70000 लोग हूए बेरोजगार, नही मिलना है वेतन

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक डीएस कुशवाह ने मध्य प्रदेश के लगभग 70000 अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी। हर साल अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति हेतु विधिवत आदेश जारी किए जाते थे। इसमें स्कूलों के प्राचार्य को पत्र जारी करके निर्देशित किया जाता था कि अतिथि शिक्षकों को सेवा समाप्ति की सूचना दें एवं यदि 30 अप्रैल 2024 के बाद किसी भी अतिथि शिक्षक से काम लिया जाता है तो इसके लिए प्राचार्य जिम्मेदार होगा। प्राचार्य के वेतन से कटौती करके अतिथि शिक्षक को वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। इस बार ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। संचालक लोक शिक्षण मध्य प्रदेश ने दिनांक 4 अप्रैल को समस्त कलेक्टर्स के नाम जारी एक पत्र में लिखा है कि, अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल को समाप्त हो जाएंगे इसलिए उनकी लोकसभा चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई जाए। एक तरह से देखा जाए तो अभी तक विभागीय आदेश जारी नहीं हुए हैं, जो कि अनिवार्य हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.