शिवपुरी कांग्रेस के पूर्व विधायक शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री गुरबाणी, एवं 100 से अधिक सरपंच-उपसरपंच ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
भोपाल। मध्यप्रदेश षिवपुरी,, प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस प्रकार हर दिन विकास की नई गाथा लिख रहा है, उससे प्रभावित होकर शिवपुरी कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी, आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ), गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, कई सरपंच-उपसरपंच एवं 100 से अधिक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ.नरोत्ततम मिश्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री, पचौरी, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं प्रदेश महामंत्री व विधायक वीडी शर्मा मौजुदगी मे भारती जनता पार्टी द्वारा सभी का स्वागत किया गया है।