ब्रेकिंग
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे

खंडवा का आशीर्वाद भाजपा के साथ- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने नामांकन पत्र दाखिल किया

भोपाल। मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री डॉत्रमहोन यादव ने एक्स पर ट्वीट कर बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार का लक्ष्य प्राप्त होगा और निःसंदेह विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि होगी। श्री यादव ने कहा की इस महान ध्येय की प्राप्ति के लिए मध्यप्रदेश की जनता भी प्रधानमंत्री को 29 स्वर्ण कमल पुष्पों की माला भेंट कर उन्हें अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है; चारों ओर मोदी मोदी की गूँज इसका स्पष्ट संकेत है। साथी ज्ञानेश्वर पाटिल को प्रचंड विजय की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं!
बता दें आज खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

खंडवा के साथ-साथ पूरा मध्यप्रदेश और पूरा भारत मोदीमय नजर आ रहा

श्री पाटील के नामंकन दाखिल के अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की खंडवा के साथ-साथ पूरा मध्यप्रदेश और पूरा भारत मोदीमय नजर आ रहा है। उन्होने कहा की मोदी के प्रति जनता जनार्दन में जो स्नेह, विश्वास और आत्मीयता है वह चेहरों पर भली प्रकार स्पष्टता के साथ झलक रही है।

श्री देवड़ा ने कहा की बीते दस वर्षों में यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य देशभर में किए हैं उनसे हमारा देश सशक्त-समृद्ध-आत्मनिर्भर बना है। हमारा विश्वास है कि देश की जनता मोदी के इस समर्पण को झोली भर-भरकर अपना आशीर्वाद देगी, सभी बूथों पर कमल खिलेंगे और देश में एक बार पुनः यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनेगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.