भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह में चुनावी रैली को संबोधित कर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कि आज देश में भाजपा सरकार है, जो ना किसी से दबती है और न किसी के सामने झुकती है। हमारा सिद्धांत है, राष्ट्र प्रथम। भारत को सस्ता तेल मिले, इसके लिए देशहित में फैसला लिया। भारत के किसानों को पर्याप्त खाद मिले, इसलिए देशहित में फैसला लिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कितने ही देशों की स्थिति बहुत खराब है। कई देश दिवालिया हो रहे हैं। हमारा एक पड़ोसी, जो आतंक का सप्लायर था, वहां अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि ये धरती शूरवीरों और योद्धाओं की धरती है। मैं इस धरती के लोगों को इंडी गठबंधन की सच्चाई बताना चाहता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों तक, कांग्रेस ने भारत के डिफेंस सेक्टर को कमजोर बनाए रखा। ये लोग सेनाओं के लिए हथियार खरीदने में भी अपना स्वार्थ देखते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे इंडी गठबंधन के लोगों ने पूरी ताकत लगा दी कि वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान न मिल सके। कांग्रेस सरकार रही होती, तब तेजस फाइटर प्लेन भी आसमान की बुलंदियां नहीं देख पाता। मोदी ने कहा कि ये भाजपा सरकार है जो हमारी सेनाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। भारत की पहचान अब दूसरे देशों को हथियार निर्यात करने वाले देश की बन रही है। हर परिवार के लिए राशन और इलाज का खर्च मायने रखता है। यह देखकर मोदी ने आने वाले 5 वर्ष तक मुफ्त राशन की सुविधा बढ़ा दी है। ये मुफ्त राशन इसलिए, ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे। आयुष्मान योजना ने भी गरीबों के लाखों रुपये खर्च होने से बचाएं हैं।
ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर
खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ...
सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद
मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज...
लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...
अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत
दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे
सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...