ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

MP-निर्वाचन संसदीय क्षेत्र क्रमांक 23 की बैठक मे मंदसौर, नीमच, रतलाम तीन जिलों के अधिकारयों की समन्वय हुई, सभी एआरओ एक ही तरह की प्रक्रिया अपनाएं

मंदसौर 10 अप्रैल 24/ Madhya Pardesh/ मंदसौर संसदीय क्षेत्र क्रमांक 23 के संबंध में समन्वय बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया, नीमच कलेक्टर दिनेश जैन , नीमच एसपी अंकित जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, नीमच गुरूप्रसाद और रतलाम अपर कलेक्टर, मंदसौर एडिशनल एसपी, रतलाम एडिशनल एसपी, सभी  एआरओ मौजूद थे।

बैठक के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र परमार ने मंदसौर संसदीय क्षेत्र की निर्वाचन कार्यो की विस्तार से जानकारी प्रदान की। जानकारी देते हुए बताया कि मंदसौर संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल है। जिसमें 18 लाख 92 हजार मतदाता,  2 हजार 156 मतदान केंद्र पर 13 मई के दिन मतदान करेंगे। सुविधा पोर्टल के माध्यम से अनुमतिया प्रदान की जा रही है।

एसएसटी, एफएसटी, वीवीटी, एमसीएमसी, मतदान दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। लगातार सभी दलों के द्वारा कार्यवाही भी की जा रही है। पोस्टल बैलट के कार्य को बहुत सावधानी के साथ करें। होम वोटिंग का कार्य सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से करवाए। जो अधिकारी, कर्मचारी होम वोटिंग करवाते है, उसकी सील, पदनाम, हस्ताक्षर का रिकॉर्ड भी रखें। ऐसे कर्मचारी जो अन्य जिलों से हैं, उन्होंने अपना नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़वाया है, उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। इसके लिए कैंप भी आयोजित करें।

व्यय लेखा के अंतर्गत अभ्यर्थियों के खातों का तीन बार निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण आरओ स्तर पर होगा, जिसमें सभी विधानसभाओं के एईओ शामिल होंगे। लोक सभा क्षेत्र मुख्यालय के एईओ सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के एईओ के समन्यव करके कार्य करेंगे। अवैध शराब, तस्करी पकड़ने की कार्यवाहियां मिलकर करें। नाकों पर तैनात कर्मचारी आपस में समन्यव स्थापित करें। अपराधिक लोगों पर लगातार कार्यवाही करें। Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.