ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

उज्जैन व्यापार मेला में अभी तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए,खरीदारों ने भरपूर लाभ उठाया

Record sale of 23 thousand vehicles in Ujjain trade fair, CM Mohan Yadav expressed happiness - Ujjain News in Hindi

उज्जैन । मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में पहली बार व्यापार मेले का आयोजन किया गया। जहां एक अनोखा और नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। व्यापार मेले में अभी तक 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को झूलेलाल जयंती और नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि कल से आज तक पूरा शहर आनंद में डूबा है। उज्जैन में शिवरात्रि से लेकर गुड़ी पड़वा तक व्यापार मेला लगा है, व्यापार मेला में अभी तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए।
डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि उज्जैन व्यापार मेले से लगभग सवा सौ करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू मिला है। उज्जैन से 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है, यह पहली बार का प्रयोग था।
ग्वालियर में 102 करोड़ का लक्ष्य रहा, ग्वालियर से भी आगे उज्जैन में पहले साल में ही सवा सौ करोड़ का रेवेन्यू मिलना अपने आप में बड़ा आंकड़ा है। उज्जैन के व्यापार मेले में वाहन खरीदारी पर रजिस्ट्रेशन फीस में 50 फीसदी की छूट मिली। इसका खरीदारों ने भरपूर लाभ उठाया।

@Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.