ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मामलाः-इंदौर, शहर मे अतिक्रमण तोड़ने पहुंचे निगम अमले का भारी विरोध, बगैर कोई कार्रवाई किए लौटना पड़, लोकसभा प्रत्याशी के विरूद्ध मामला दर्ज

इंदौर। स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए वर्षों पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को अलॉट मकानों को अतिक्रमण बता तोड़ने पहुंचे निगम अमले को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नेतृत्व में जनता के भारी विरोध के बाद बगैर कोई कार्रवाई किए लौटना पड़ गया। मामले में बताया जा रहा है कि निगम अधिकारियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं में काग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

शहर के एमओजी लाइन में नगर निगम का अमला आज सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंचा था। स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए कई मकानों को हटाने पहुंची निगम की टीम को देखथे ही वहां जमकर हंगामा शुरु हो गया। लोग जेसीबी मशीन के सामने खड़े हो गए तो वहीं कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम सहित कई कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध करने लगे।आपको बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को सालों पहले ये मकान अलॉट हुए जिसे आज अतिक्रमण बताकर निगम का अमला तोड़ने पहुंचा था। इसी दौरान प्रशानिक अमले और कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम के बीच जबरदस्त नोकझोंक हुई। वहीं भाजपा पार्षद भारत रघुवंशी का जनता द्वारा भारी विरोध किया गया। इस मामले में अक्षय कांति बम और युवा कांग्रेस के इंदौर शहर अध्यक्ष तत्सम भट्ट पर केस भी दर्ज किया गया है। संभव है कि दोनों ही नेताओं की गिरफ्तारी हो सकती है।

डॉ.अक्षय कांति बम के विरुद्ध एक अन्य शिकायत
भाजपा के पूर्व नगर संयोजन विधि प्रकोष्ठ एवं एडवोकेट पंकज वाधवानी ने इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ.अक्षय कांति बम के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि दिनांक 8 अप्रैल 2024 को इंदौर में प्रकाशित व प्रसारित होने वाले समाचार पत्रों के अंतर्गत कांग्रेसी उम्मीदवार द्वारा अपना पंपलेट प्रसारित किया है जिसमें प्रकाशक का नाम, प्रसार संख्या इत्यादि का कहीं पर भी उल्लेख नहीं किया है जो की स्पष्ट रूप से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का खुला उल्लंघन है। शिकायत दर्ज की जाकर जांच की जा रही है। @C

Leave A Reply

Your email address will not be published.