ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन की मंदसौर शाखा द्वारा मंदसौर श्रम अधिकारी प्रकाश डोडवे को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
एम आर यूनियन मंदसौर शाखा के अध्यक्ष दिनेश चंदवानी ने बताया कि पूरे मध्य प्रदेश की सभी शाखाओं में हमारी विभिन्न मांगों को लेकर यह ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसके पूर्व भी हमारे प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्रम मंत्री बृजेश प्रताप सिंह जी को हमारी मांगों से अवगत कराया गया था और एक राज्य स्तरीय धरना भी भोपाल में आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में दवा प्रतिनिधि कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। किंतु अभी तक हमारी मांगों पर कोई उचित कार्रवाई मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा नहीं की गई है। हमारी मांगों में मध्य प्रदेश राज्य में कार्यरत दवा प्रतिनिधियों हेतु 8 घंटे का कार्य सुनिश्चित करना, न्यूनतम वेतन 26,000 निर्धारित करना, औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 2(s) में दवा एवं बिक्री प्रतिनिधियों को कर्मकार की परिभाषा में समायोजित करना, सेल्स प्रमोशन एम्पलाइज एक्ट 1976 तथा दवा एवं बिक्री संवर्धन कर्मचारियों पर लागू अन्य सभी श्रम कानूनो का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना इत्यादि शामिल है। ज्ञापन का वाचन सह सचिव महेश धनोतिया ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, विनोद बसेर, देवेंद्र सिंह चौहान, विनोद गुप्ता, नीरज माली, आयुष जैन, वैभव शर्मा, अंकित गुप्ता, दशरथ माली, सुरेंद्र सिंह, कन्हैयालाल इस्त्यादि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.