इंवेस्टीगेशन एजेंसियों के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के संबंध में आमजनता सावधान रहे-सायबर पुलिस मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश, इंवेस्टीगेशन एजेंसियों के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के संबंध में- पिछले कुछ समय से एक विशेष प्रकार के सायबर अपराधों की शिकायत देखने में आ रही है, जिसमें नागरिकों को किसी एजेंसी/संस्था के वरिष्ठ अधिकारी के नाम से कॉल/व्हाट्सएप कॉल करके बड़े पैमाने पर ठगी की जा रही है। विभाग द्वारा ऐसी ठगी से सावधान रहने की अपील जानकारी दीगई है। आमजनता सावधान रहे।