ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

गिरफ्तारशुदा आरोपी सिराजउद्दीन उर्फ नवाब सेमली के मादक पदार्थ अफीम का डोडा एवं अवैध हथियार प्रकरण मे प्रकरण मे अब तक कुल 05 आरोपीयो के विरुद्ध कार्यवाही की गयी एवं 03 आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, थाना नई आबादी मंदसौर, अवैध मादक पदार्थ एवं डोडाचुरा के संबध मे शेष कार्यवाही का विवरण! प्रकरण मे अब तक कुल 05 आरोपीयो के विरुद्ध कार्यवाही की गयी एवं 03 आरोपी गिरफ्तार!

कार्य का विवरणः- थाना नई आबादी मंदसौर पर 28.03.2024 को मादक पदार्थ अफीम का डोडा एवं अवैध हथियार 04 बंदुके एवं 01 खाली कारतुस एवं 04 तलवारे जप्त की गयी थी जिसका प्रेस नोट दिनांक 28.03.2024 को जारी किया गया था उसी तारतम्य मे अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मंदसौर के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना नई आबादी वरुण तिवारी के कुशल नेतृत्व में गिरफ्तारशुदा आरोपी सिराजउद्दीन उर्फ नवाब पिता अल्लारख अजमेरी उम्र 42 वर्ष निवासी उदपुरा रोड ग्राम सेमली थाना नई आबादी जिला मंदसौर का माननीय न्यायालय से 01.04.2024 तक का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया था आरोपी से सघन पुछताछ की गयी जिसके द्वारा बताया कि उक्त डोडा ग्राम उदपुरा के रहने वाले मनोहर पिता केसरीमल मीणा द्वारा उसे दिया गया था जो अच्छे दाम मिलने पर उसे अन्यत्र बेचता वही अवैध हथियार 04 बंदुक एवं 04 तलवारो के संबध मे आरोपी द्वारा खुलासा किया गया की ग्राम सेमली के रहने वाले मुजफ्फर पिता जाकीर अजमेरी द्वारा 01 बंदुक, दुसरी बंदुक एक नाल की आसीफ उर्फ छोट्या पिता शब्बीर अजमेरी निवासी सेमली तीसरी बंदुक एवं चोथी बीना बट की बैरल एवं खाली कारतुस आरोपी सिराजउद्वीन द्वारा ही ग्राम बाजखेडी के रहने वाले कल्लु पिता बापु पटेल जाति अजमेरी से 25 हजार रूपये मे खरीदी गयी । प्रकरण मे लगातार कार्यवाही करते हुवे उपरोक्त सभी को आरोपी बनाया गया एवं प्रकरण मे धारा 29 का ईजाफा किया जाकर लगातार फरार आरोपीयो की सघनता से तलाश करते बमुश्किल आरोपी आसीफ उर्फ छोट्या निवासी सेमली एवं आरोपी मुजफ्फर पिता जाकीर अजमेरी निवासी सेमली को गिरप्तार किया गया है जिनके द्वारा भी कल्लु अजमेरी निवासी बाजखेडी से उक्त बंदुके लाना बताया गया है अभी तक प्रकरण मे 03 आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयो को जिला जैल मंदसौर निरुद्ध किये गये है प्रकरण की विवेचना जारी है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है ।
गिरफ्तार आरोपीयो के नाम- 01 सिराजउद्दीन उर्फ नवाब पिता अल्लारख अजमेरी उम्र 42 वर्ष निवासी उदपुरा रोड ग्राम
सेमली थाना नई आबादी जिला मंदसौर
02 छोट्या उर्फ आसीफ पिता शब्बीर अजमेरी उम्र 21 वर्ष निवासी सेमली
03 मुजफ्फर पिता जाकीर अजमेरी निवासी ग्राम सेमली
फरार आरोपीयो के नाम- 01 कल्लु पिता बापु पटेल जाति अजमेरी निवासी ग्राम अजमेरी निवासी बाजखेडी (फरार)
02 मनोहर पिता केसलीमल मीणा निवासी ग्राम उदपुरा (फरार)

पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में श्री वरुण तिवारी थाना प्रभारी ऩई आबादी, उनि शंकर सिंह चोहान, प्रआर 653 गगन राठोर, आर 786 नेमाराम , आर 807 कन्हैयालाल एवं प्रआर 639 आशीष बैरागी, मनीष बघेल एवं सायबर टीम मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.