ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

छिंदवाड़ा के मेयर और पूर्व विधायक विक्रम अहाके ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल

भोपाल। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के मेयर और पूर्व विधायक विक्रम अहाके ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए है। छिंदवाड़ा महापौर ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।भाजपा ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को अपनी नाक का सवाल बना लिया है इसे वह हर हालत में जितना चाहती है!सबसे ज्यादा भाजपा का फोकस इस समय छिंदवाड़ा सीट पर है।
मुख्यमंत्री आवास पर महापौर विक्रम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कमलनाथ के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले अमरवाड़ा के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह भी भाजपा में शामिल हो गए थे।
लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कई दिग्गज कांग्रेसी अपने साथ छोटे नेताओं और कार्यकर्ताओं के झुंड लेकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। एक दिन पहले ही अमरवाड़ा से मौजूदा विधायक कमलेश शाह ने पद और पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी। इसके बाद अब एक बार फिर कांग्रेस को जिले में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सोमवार को छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके ने भी अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली है। विक्रम अहाके का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए जिले का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.