ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

मध्यप्रदेश-दूसरे चरण के लिये शनिवार को 7 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र

भोपाल । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन.2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण में शनिवार को 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। अब तक 8 अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंकhttps://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। इसके अगले दिन 5 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.