ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

मध्य प्रदेश में बनाये गये लगभग 356 सहायक मतदान केंद्र

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रदेश के जिन मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक है, वहां पर सहायक मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति से प्रदेश में कुल 356 सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र जौरा, भितरवार, चंदेरी, खुरई, सागर, राजनगर, धौहनी, मुडवारा, जबलपुर केंट, सिहोरा, सिवनी, सौंसर, विदिशा, बासौदा, शमशाबाद, इच्छावर, सीहोर, ब्यावरा, शाजापुर, भगवानपुरा, इंदौर-3, रतलाम सिटी, जावरा और सुवासरा में एक-एक सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व, छतरपुर, सिंगरौली, गाडरवारा, देवास, खरगौन, सेंधवा, झाबुआ और नागदा-खाचरौद में दो-दो सहायक मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण, राघौगढ़, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, मंदसौर में तीन-तीन और गुना-छिंदवाड़ा, भोपाल मध्य, बड़वाह व इंदौर-4 में चार-चार, ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण, डबरा एवं बैरसिया में पांच-पांच सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पूर्व में सात, नरेला व देपालपुर में आठ-आठ, उज्जैन दक्षिण व उज्जैन उत्तर में नौ-नौ, इंदौर-1 में 18, इंदौर-2 में 18, सांवेर में 19, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) में 20, हुजूर में 29, इंदौर-5 में 50 और विधानसभा क्षेत्र राऊ में 53 सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.