ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

मंदसौर जिले के 19 छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तरीय एडवेंचर कोर्स 1अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक पहलगाम जम्मू कश्मीर में प्रशिक्षण लेकर पुरा करेगें

मन्दसौर। भारत सरकार द्वारा संचालित पर्वतारोहण संस्थान 6 प्रशिक्षण संस्थान संचालित किए जाते हैं जिसमें जवाहर पर्वतारोहण संस्थान खेल समृद्ध पहलगाम जम्मू कश्मीर में 15 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय एडवेंचर कोर्स आयोजित किया जा रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के मंदसौर सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट गाइड के 18 छात्र छात्राओं का चयन हुआ वहीं लोटस वैली स्कूल से 1 छात्र, द स्टडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ी उदयपुर राजस्थान से 1 छात्र यह सभी छात्र जिला मंदसौर पर्वतारोहण संस्थान के नेतृत्व में पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर के लिए जा रहे हैं यह शिविर भारतीय सेना के कर्नल हेम चंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा जहां कोर्स 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक पहलगाम जम्मू कश्मीर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें भारत के सभी राज्यों से चयनित छात्र-छात्राएं भाग लेंगे जिसमें लगभग 70 से 80 प्रतिभागी शिरकत करेंगे। यह पूरा कोर्स सूबेदार शौकत अहमद मीर, सोबित गुरुंग, नायब सूबेदार भरत सिंह रावत, इंस्ट्रक्टर हवलदार इकबाल खान, एन.के. निर्मल सिंह, कमल पुरजा पुन (एसएम), थमन बहादुर थापा, श्री महफूज़ इलाही हाजम, मुज्जफर लोन, द्वारा छात्र सैनिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स के दौरान प्रतिदिन 5 किलोमीटर दौड़, पैदल ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रैपिंग, वेली क्रॉसिंग, जिपलाइन, ऑप्टिकल्स, बेस बनाने के लिए नॉट लगाना, कुदरती बेस, दिखावटी बेस बनाना, सभी पर्वतारोहण के दौरान उपयोग में आने वाले उपकरणों से रूबरू करवाना, प्रत्येक विषय पर कक्षा आयोजित की जाएगी। ट्रूप कमांडर डॉ विजय सिंह पुरावत ने बताया कि यह सभी छात्र माउंटेनियर एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया के नेतृत्व में मंदसौर से रवाना हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.