भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितु पटवारी के निर्देश पर मंदसौर संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता एवं युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा को राजगढ जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 27 मार्च को जारी एक पत्र में सोमिल नाहटा की नियुक्ति राजगढ जिले के सह प्रभारी के रूप में की है। श्री नाहटा की इस नियुक्ति पर उनके इष्टमित्रां एवं शुभचिंतकों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।
नियुक्ति पर सोमिल नाहटा ने कहा कि पार्टी ने जो आदेश दिया है उसका पालन किया जायेगा और आगामी लोकसभा चुनाव में परिणाम कांर्ग्रेस के पक्ष में आयें इसे लेकर परिश्रम किया जायेगा।