ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, सेंट्रल वार रूम ने लोकसभा क्षेत्रों के लिए कई जोन प्रभारी बनाए गए

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी के सेंट्रल वार रूम ने लोकसभा क्षेत्रों के लिए कई जोन प्रभारी बनाए हैं। राज्य में कांग्रेस ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्य सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी लोकसभा संसदीय क्षेत्रों को आठ जोन में विभाजित किया गया है।Image

जोन प्रभारी अपने अंतर्गत आने वाले जोन कार्यालय के माध्यम से निर्धारित लोकसभा क्षेत्रों के वार रूम से सतत संपर्क रखते हुए प्रदेश स्तर पर स्थापित सेंट्रल वार रूम को गतिविधियों से अवगत कराते रहेंगे। नियुक्त किए गए सभी जोन प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेंट्रल वार रूम एवं प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वार रूम से दिए जाने वाले सभी निर्देशों का पूरी सक्रियता के साथ पालन करेंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सेंट्रल वार रूम के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जो जोन प्रभारी नियुक्ति किए गए हैं, उनमें योगेंद्र तोमर को चंबल जोन, अमित दुबे को बुंदेलखंड जोन, शिव प्रसाद प्रधान को विंध्य जोन, अचल सिंह गौर को महाकौशल जोन, धर्मेंद्र तिवारी को नर्मदापुरम जोन, सुनील बोरसे को भोपाल जोन, जितेंद्र ठाकुर को मालवा जोन और आनंद नारायण सिंह मीणा को उज्जैन जोन का प्रभारी बनाया गया है। इन जोन प्रभारियों को जोन के अनुसार लोकसभा क्षेत्र आवंटित किए गए हैं।Imageकांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुकेश नायक को मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया है वही KK मिश्रा को मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मीडिया सलाहकार बनाया गया है।वही निशा बागरे रोशनी यादव कुणाल चौधरी शैलेंद्र पटेल भूपेंद्र गुप्ता विपिन वानखेड़े को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.